Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Corona Update 8 March 2021 : इन राज्‍यों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण, 18 हजार नए केस, 97 मौतें

भारत में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को 18,599 नए मामले सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है, जब कोरोना के नए मामलों की संख्या 18,000 से अधिक रही है। इससे पहले रविवार को 18,711 और इससे एक दिन पहले 18,327 मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,12,29,398 तक पहुंच गई है। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान 97 लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह मृतकों का कुल आंकड़ा 1,57,853 तक पहुंच गया है। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के ज्यादा मामले मिलने से सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले चार दिनों से इसमें 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,88,747 हो गई है। यह कुल संक्रमण का 1.68 प्रतिशत है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 1,08,82,798 हो गई है। इससे स्वस्थ होने वालों की दर 96.91 फीसद हो गई है। देश में मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान जिन 97 लोगों की मौत हुई है, उनमें 38 महाराष्ट्र, 17 पंजाब और 13 केरल से हैं। आइसीएमआर के मुताबिक, सात मार्च तक 22,19,68,271 नमूनों की जांच हुई। इनमें 5,37,764 नमूनों की जांच अकेले रविवार को की गई।

Related posts

भारत सरकार का डिजीटल इंडिया अवार्ड-2020 मिला मध्यप्रदेश के श्रम विभाग को

News Team

Grammy 2021 में किसानों के समर्थन वाला मास्क लगाकर पहुंचीं यूट्यूबर लिली सिंह, कहा- ‘मुझे पता है यहां…’

News Team

West Bengal: कूचबिहार में हिंसा के बाद वोटिंग रद्द, ममता बोलीं- CRPF ने कतार में खड़े लोगों को मारा

News Team