Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

किसानों का चक्काजाम कल: किसान नेता राकेश टिकैत बोले- दिल्ली, यूपी में रोड जाम नहीं करेंगे; यहां कुछ लोग हिंसा फैला सकते हैं

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान शनिवार को देशभर में चक्काजाम करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ये चक्काजाम होगा। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में रोड जाम नहीं करेंगे। यहां के जिलों में अधिकारियों को केवल ज्ञापन सौंपा जाएगा। टिकैत ने कहा कि हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि कुछ लोग यहां हिंसा फैला सकते हैं।

किसानों के चक्काजाम के मद्देनजर दिल्ली-NCR में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों (CRPF) की 31 कंपनियों की तैनाती 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली में तैनात CRPF की सभी यूनिट्स से कहा गया है कि वे अपनी बसों पर लोहे का जाल लगा लें। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि SP जिलों में किसानों से बात कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।

Related posts

देश व्यापी बन्द का आवाहन किया गया है।

News Team

Coronavirus: भारत और भारत साहस नहीं खोएगा, हम लड़ेंगे और जीतेंगे: पीएम नरेंद्र मोदी

News Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की माँ की मृत्यु पर शोक संवेदना जतायी।

News Team