Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Lok Sabha: महंगाई के मुद्दे पर सदन में हंगामा, मंगलवार से 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों के पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. वहीं इससे पहले लोकसभा के दिवंगत सदस्यों मोहन एस डेलकर और नंदकुमार सिंह चौहान समेत सात पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए बैठक स्थगित की गई थी. हंगामे के बीच सदन की बैठक जब पांच बजे शुरू हुई तो विपक्षी सदस्यों ने महंगाई के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे के बीच सदन के पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखे गए. हालांकि शोरगुल नहीं थमा तो शाम को 5 बजकर 15 मिनट पर फिर सदन सात बजे तक स्थगित करना पड़ा. 

लोकसभा स्पीकर की अपील

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी और शोर शराबा बंद करने और महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर चर्चा होने देने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘आज महिला दिवस है. महिला सदस्य इस विषय को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा चाहती हैं. इस दिन सदन महिलाओं को समर्पित होगा. इसलिए हम चाहते हैं कि आसन महिलाओं को समर्पित हो ताकि महिला सांसद महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर चर्चा करें.’

Related posts

भारत सरकार का डिजीटल इंडिया अवार्ड-2020 मिला मध्यप्रदेश के श्रम विभाग को

News Team

LIVE PM Modi in Action: पीएम मोदी के साथ बैठक में प्रोटोकॉल का उल्लंघन, केजरीवाल ने माफी मांगी

News Team

Coronavirus Crisis: देश में बढ़ेगी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की संख्‍या, PM मोदी ने लिए कई फैसले

News Team