Saturday, Jun 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेश

Ratlam News: चलती गाड़ी में सरियों के साथ नीचे गिरने से श्रमिक की मौत

समीपस्थ झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ग्राम करवड़ में चलते लोडिंग वाहन से सरियों के साथ नीचे गिरने से वाहन में सवार श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक अन्य युवक के साथ वाहन में पीछे बैठा हुआ था और सरिये ऊपर रखे हुए थे। अचानक सरिये वाहन से नीचे गिरे, उसके साथ श्रमिक भी गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार श्रमिक 26 वर्षीय हरचंद सोलंकी पुत्र उदय सोलंकी निवासी ग्राम सुल्तानपुर तहसील पेटलवाद व उसका साथी श्रमिक 20 वर्षीय राधेश्याम डिंडोर पुत्र चंदू डिंडोर निवासी ग्राम सुल्तानपुर छोटे लोडिंग वाहन में ग्राम करवड़ स्थित एक दुकान से सरिये भरकर गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में रखने जा रहे थे। तभी दुकान से कुछ दूर पहुंचने पर वाहन में झटका लगने से सरिये पीछे की तरफ नीचे गिरे और उनके साथ हरचंद भी नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सागोद रोड स्थित सीएचएल-जैन दिवाकर हास्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Related posts

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री का विवादित बयान- कुकुरमुत्ते की तरह अचानक पनपे 500 किसान संगठन, ये देशद्रोही हैं

News Team

दमोह में हार पर यह बोले सीएम शिवराज, प्रह्लाद पटेल और नरोत्तम मिश्रा

News Team

मुरैना- मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को अवैध दो देसी कट्टे व चार कारतूस सहित गिरफ्तार किया

News Team