Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेश

दमोह में हार पर यह बोले सीएम शिवराज, प्रह्लाद पटेल और नरोत्तम मिश्रा

दमोह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हालातों और समीकरण की वजह से हम हारे। हमारा ध्यान कोरोना की रोकथाम पर था। उधर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ट्वीट कर कहा कि दमोह चुनाव परिणाम ने भविष्य की चुनौतियों,षड्यंत्रों और कार्यप्रणाली में सुधार के स्पष्ट संकेत दिए हैं। हम सभी कार्यकर्ता अपनी परिश्रम की मूलसामर्थ्य और विद्वेषरहित कार्यप्रणाली से इनका समाधान खोजेंगे। भारतीय जनता पार्टी को मतदान और सहयोग करने वाले सभी दमोहवासियों का धन्यवाद।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, इस बार लड़ाई हारे हैं अपने घर के जयचंदों से

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दमोह में भाजपा को मिली हार पर कहा कि ‘दमोह नहीं हारे हैं हम, छले गए छलछन्दों से। इस बार लड़ाई हारे हैं हम, अपने घर के जयचंदों से। दमोह उपचुनाव की जीत पर कांग्रेस ज्यादा खुशी नहीं मनाए। कमल नाथ जी को पूरे देश में कांग्रेस का जो सफाया हुआ है, उस पर भी चिंतन करना चाहिए।

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी ने चुनाव में मिली हार के लिए भितरघात को वजह बताया था। उन्होंने साफ कहा कि मलैया परिवार ही पूर्ण रूप से चुनाव हराने का जिम्मेदार है। सिद्धार्थ मलैया के पास पूरे शहर की जिम्मेदारी थी, हम पूरा शहर ही हार गए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए जो बोलते हैं कि पार्टी हमारी मां है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से कार्रवाई और निष्कासन की मांग की है। उन्होंने खुले रूप से आरोप लगाया कि मलैया परिवार की पूरी रणनीति सफल हुई और भाजपा की हार हुई। 

Related posts

आखिर गांवों की सुध लेने निकली सरकार, अब बनाए जाएंगे कोरोना केयर सेंटर

News Team

मध्य प्रदेश में राज्‍य के 27 जिलों में बर्ड फ्लू के वायरस पाए गये

News Team

भोपाल-अब दूरदर्शन से होगी प्रदेश के कॉलेजों की पढ़ाई।

News Team