Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरमध्यप्रदेश

Land Mafia Indore: अफसर और नेताओं के सामने फूटा बेटियों का दर्द, भू-माफिया ने पिता की ‘धरोहर’ भी बेच दी

मजदूर पंचायत गृह निर्माण सहकारी संस्था की पुष्प विहार कालोनी में रविवार को भूखंडधारियों से मिलने पहुंचे नेताओं और अफसरों के सामने कुछ भूखंडधारियों का दर्द फूट पड़ा। सालों से भूखंड की उम्मीद लगाए कुछ सदस्यों को अब तक उनका हक नहीं मिल पाया है। बेटियों ने पिता का खरीदा धरोहर का भूखंड भू-माफिया द्वारा बेचे जाने की शिकायत की तो पति-पत्नी का भूखंड दूसरे के कब्जे में होने का दर्द आंसुओं के साथ बह निकला। सालों से पीड़ित सदस्यों के लिए अधिकारियों और नेताओं के सामने उस समय आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं था, सो उन्होंने दिया।दरअसल, पुष्प विहार में सदस्यों के भूखंडों की रजिस्ट्री और पात्रता के सत्यापन के लिए प्रशासन और सहकारिता विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था। दो दिन से चल रहे शिविर के अंतिम दिन रविवार को सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, कलेक्टर मनीषसिंह, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, उपायुक्त सहकारिता एमएल गजभिये आदि सदस्यों से मिलने पहुंचे। पुष्प विहार प्लाटधारक समूह के पदाधिकारी जब नेताओं और अफसरों द्वारा भू-माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और भूखंडधारकों को राहत देने की सराहना कर रहे थे। फूलमालाओं से स्वागत कर रहे थे, उसी समय रचना अग्रवाल और सपना अग्रवाल नाम की दो बेटियों ने सांसद, विधायक और कलेक्टर के सामने अपना दर्द बताया।

Related posts

कटनी – सही तरीके से नहीं हुआ सीसी रोड का निर्माण ग्रामीणों ने लगाया आरोप

News Team

सेल्‍फी लेने के प्रयास में मांडू में जहाज महल से गिरी छात्रा, गंभीर अवस्था में धार रेफर

News Team

जबलपुर रीवा इंदौर और सिंगरौली नगर निगम
मुक्त

News Team