बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के घर में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है. जहां पिछले हफ्ते चौंकाने वाला इविक्शन हुआ. जिसके चलते शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स अभिनव शुक्ला को शो से बाहर जाना पड़ा. इस socking eviction के बाद ऑडियंस की नजरे अब इस बात पर बनी हुई है कि आखिर इस हफ्ते शो से कौन बाहर जाएगा. वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में इस बार कई शॉकिंग नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik), देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), अली गोनी (Aly Goni), निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) के नाम हैं. ‘द खबरी’ के ट्विटर हैंडल पर ताजा वोटिंग ट्रेंड से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी दी गई है.
सावंत को मिले 2% वोट
‘द खबरी’ के ट्विटर हैंडल के अनुसार नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा वोट रुबीना दिलाइक को मिल रहे हैं. आपको बता दें कि रुबीना दिलाइक को अब तक कुल 34% वोट मिले हैं. दूसरे नम्बर पर राहुल वैद्य हैं और उन्हें अभी तक 24% वोट मिले हैं. अली गोनी को 21%, निक्की तम्बोली को 10% और देवोलीना भट्टाचार्जी को 9% मिले हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस लिस्ट में राखी सावंत का नाम सबसे नीचे है. बता दें कि राखी सावंत को अब तक सिर्फ 2% वोट ही मिले हैं.


