Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिनेता राजीव कपूर का निधन, ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी पहचान

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. 58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में उनके घर के पास ही स्थित Inlaks Hospital ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था. ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है. नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस. उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.

Related posts

ससुराल सिमर का फेम आशीष रॉय का निधन

News Team

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

सुप्रीम कोर्ट की शरण में कंगना रनोट:मुंबई में दर्ज 3 क्रिमिनल केस शिमला ट्रांसफर की गुजारिश, कहा- मुंबई में शिवसेना नेताओं से जान का खतरा

News Team