इंदौर 11 फरवरी 2021/भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी घनश्याम नारोलिया एवं मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि इंदौर जिले के 15 मंडलों में स्थित 312 ग्राम पंचायतें तथा आठ नगर पंचायतों के 120 वार्डों में 954 मतदान केंद्रों पर युवा से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से 22540 कार्यकर्ता परिवारों में पहुंचकर आजीवन सहयोग निधि( समर्पण निधि )एकत्रित करने की कार्य योजना बनाई गई थी, उसी योजना अनुसार आज सुबह 11 बजे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में समर्पण निधि एकत्रीकरण प्रारंभ किया गया।
राऊ विधानसभा के राऊ नगर मेंं भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर का भाजपा के पितृ पुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरूआत जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, इ.वि.प्रा अध्यक्ष मधु वर्मा, आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी घनश्याम नारोलिया, सह प्रभारी नरेन्द्र मल्हार, रामस्वरूप गेहलोद, गुलाब राजोरा, आरती शर्मा, शिवा डिंगू, अनिल पाटीदार, धर्मेन्द्र वर्मा ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया, पं. दीनदयालजी से प्रेरित होकर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान अन्त्योदय के सुत्र पर कार्य करते हुए देश व प्रदेश का चहुमुंखी विकास सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास लेकर कार्य कर रहे है।
आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान जिले के सभी बूथ केंद्रों में कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह कर अपनी अहम भूमिका निभाना है। हमारे कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति तन-मन-धन का समर्पण करने का संस्कार उत्पन्न करने के लिये यह संस्कार हमें अवश्य करना चाहिए, जिससे संगठन का अर्थ तंत्र भी मजबूत होता है तथा जनसामान्य में यह संदेश जाता है कि हमारा संगठन समर्पण तथा अर्थ के लिये किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित ना होकर संगठन पर निर्भर होता है और आने वाले संगठनों के विभिन्न अभियानो एवं कार्यक्रमांं यहीं धन का उपयोग किया जाता है।
इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व जिल अध्यक्ष मधु वर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा पर पार्टी का कार्यकर्ता काम करता है हमारा संगठन पूंजीपतियो के आधार पर नही बल्कि पार्टी के समर्पित भाव से काम करने बाले कार्यकर्तों के परिश्रम से चलता है। समर्पण निधि अभियान संगठन का पवित्र अनुष्ठान है और इसी अनुष्ठान की वजह से हम वर्षभर संगठन के समस्त कार्यो को करने के लिये अर्थ की व्यवस्था करते है। भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक व सामाजिक संगठन है इसलिये कार्यकर्ताओं की संगठन से तथा संगठन की कार्यकर्ताओं से अपेक्षाएं रहती है।
इस अभियान में सोशल मीडिया की तकनीक का उपयोग करके प्रतिघंटे कलेक्शन का डेटा इकट्ठा किया गया। जिसके अंतर्गत सुबह 10.30 बजे राउ मण्डल ने अपनी आजीवन सहयोग निधी 7 लाख 51 हजार रुपए, दोपहर 1 बजे तक महिला मोर्चे ने 1 लाख 1 हजार रूपये, अजा मोर्चा ने 50 हजार रूपये, कैलाश पाटीदार मंडल ने 3 लाख 75 हजार रूपये आजीवन सहयोग निधि प्रभारी घनश्याम नारोलिया को जमा करा दिये, इसी प्रकार बाकी मंडलों की राशि जमा करा रहे है।
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय का जीवन परिचय रामविलास पटेल ने दिया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेन्द्र ठाकुर, भारती पाटीदार, कैलाश चौधरी, घनयाम नारोलिया, मुकेश सूरा, रामस्वरूप गेहलोद, रामविलास पटेल, शैलेष गिरजे, मनोज ठाकुर, किरण सूर्यवंशी, घनश्याम पाटीदार, सज्जनसिंह कुशवाह, श्रवणसिंह चावड़ा, लक्ष्मीनाराण रावलिया, हेमंचन्द्र मित्तल, निलेश उपाध्याय, सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में राऊ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।





