Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

पिपलियाहाना चौराहे पर करीब तीन वर्ष पहले रिंग रोड पर ओवरब्रिज का कार्य शुरू हुआ था।

विडंबना
कार्य दिसंबर 2019 तक पूरा होना था जो अब जा कर पूरा हो गया है एवं पुल आवागमन के लिए तैयार है।
कल तक सभी अखबारों के द्वारा बताया जा रहा कि पुल का लोकार्पण दिनांक 25 दिसंबर 2020 को मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जावेगा। आज अखबारों के द्वारा जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री के पास अभी समय नही है और पिपलियाहाना के पुल का लोकार्पण कार्यक्रम 25 दिसंबर के बजाय जनवरी में किया जावेगा ओर कार्यक्रम के पश्चात ही पुल जनता के आवागमन के लिए शुरू किया जावेगा।
बहुत ही दुख होता है कि आजादी के 73 वर्ष बाद भी राजनीतिज्ञ जनता को गुलाम ही समझते है।
क्या ये उचित है कि मुख्यमंत्री जी को समय न होने के कारण करोड़ो रूपये की लागत के ब्रिज को जनता के लिए शुरू नही करवाना ?
क्या सरकारी हवाई जहाज ओर हेलीकॉप्टर उपलब्ध होने के बाद भी मुख्यमंत्री जनता की सहूलियत के लिए सिर्फ तीन घण्टे का समय नही निकाल सकते है ?
माननीय मुख्यमंत्री जी को कोई लाल बत्ती पर नही रुकना पड़ता है और न ही कही ट्रैफिक में रुकना पड़ता है इसलिए उन्हें जनता की तकलीफ से कोई फर्क नही पड़ता है।

निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस लेख को फारवर्ड करे जिससे इन लोगो को जनता की तकलीफ समझ मे आवे।

Related posts

फर्जी सम्पादक व फर्जी पत्रकार भेजे जाएंगे जेल

News Team

अब स्कूल कालेज के बच्चे नहीं जा पाएंगे पब और बार

News Team

देवाह्स के विकास नगर चौराहे पर मास्क को लेकर पति-पत्नी भिड़े पुलिस से

News Team