Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंगराजनीती

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह के बीच कई अहम विषयों को लेकर बड़ी बैठक चल रही है।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सह-संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के बीच संगठन विस्तार, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मण्डल की नियुक्तियों को लेकर चर्चा चल रही है।

भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया 40 गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की। सीएम निवास में बुलाई गई बैठक में शामिल होने तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमारती देवी, प्रभुराम चौधरी भी पहुंचे।

सीएम निवास में चल रही बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए। वहीं मंत्री पद के दावेदार संजय पाठक भी बैठक में मौजूद है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, निगम मंडलो में नियुक्तियों और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मंथन चल रहा है।

शिवराज-सिंधिया जाएंगे शाजापुर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शाजापुर दौरे पर रहेंगे। यहां नगर पालिका द्वारा किए गए करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यहां वे आईटीआई मैदान में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे

Related posts

भ्रष्टाचार मिटाने की आखिर कड़वी दवा क्यों नहीं ढूंढ पा रही सरकार

News Team

महाराष्ट्र में बिना कोरोना रिपोर्ट के एंट्री बंद, दिल्ली सहित इन 4 राज्य के लोगों को होगी मुश्किल

News Team

गोवा की पूर्व राज्यपाल वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा जी का निधन।

News Team