Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरब्रेकिंग

ऐसे भागेगा Corona- एयरपोर्ट पर बिना मास्क के पर्यटन मंत्री ने की पूजा, चढ़ाया नारियल, खूब बजाई तालियां

ऐसे भागेगा Corona: मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर. मंत्री हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं. इस बार नया विवाद है इंदौर एयरपोर्ट पर पूजा. पूजा वो भी बिना मास्क के.

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने फिर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर कोरोना को खत्म करने अहिल्या की मूर्ति के सामने विशेष पूजा की. खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगाया था.

पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर ने ये पूजा 9 अप्रैल को की थी. इस दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सन्यास सहित पूरा स्टाफ मौजूद था. पूजा के दौरान मंत्री पूरे भक्तिभाव में डूबी दिखाई दीं और तालियां बजाईं. उन्होंने मां अहिल्या के चरणों में नारियल अर्पित किया और फिर आरती की.

अक्सर विवादों में रहती हैं मंत्री, लगा था डकैती का आरोप
गौरतलब है कि ऊषा ठाकुर सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के आसाना से दिख जाती हैं. उनका कहना है कि जो पूजा-अर्चना करता है वो कोरोना से बच जाता है. उनका कहना है कि घर पर हवन करने से घर सैनेटाइज हो जाता है. बता दें, हाल ही में उषा ठाकुर पर डकैती का आरोप लगा था. वन मंत्री विजय शाह ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे. वन विभाग के एक कर्मचारी की शिकायत पर जांच की गई थी. यह जांच पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी से कराई गई थी. जानकारी के मुताबिक, जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया था.

ये था मामला

बड़गोंदा पुलिस थाने में वन विभाग की तरफ से एक आवेदन दिया गया था. उसमें मंत्री उषा ठाकुर और उनके समर्थकों पर जब्त की गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने का आरोप था. यह आवेदन राम सुरेश दुबे नाम के वनपाल ने दिया था. उनका आवेदन और एक वीडियो भी सामने आया था. इस आवेदन के बाद पुलिस विभाग और वन विभाग के हाथ-पांव फूले गए थे. मामला क्षेत्र के आड़ा पहाड़ का है, जहां पिछले दिनों बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा था.

Related posts

Nandkumar Singh Chauhan : खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का दिल्ली में निधन, बुधवार को गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार

News Team

आगमी 16 दिसंबर को होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र क्रं :- 1 में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ!

News Team

कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर ड्रिंक्स एक्सचेंज बार को भी राजस्व प्रशासन के अधिकारियों ने अभी सील कर दिया है

News Team