Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव

खुद के ‍‍टि्वटर हैंडल पर लिखकर विधायक ने दी जानकारी।

इंदौर शहर की पूर्व महापौर और इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्‍विटर हैंडल के जरिये खुद ही दी।

मालिनी गौड़ ने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव आई थीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह होम आइसोलेशन में हैं। विधायक ने साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए जांच कराने का आग्रह किया है।

पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने ट्‍वीट किया, कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

Related posts

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ 09 दिसम्बर को और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 07 दिसम्बर को इंदौर आ रहे हैं।

News Team

संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और ADGP श्री योगेश देशमुख ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी ज़िलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से चर्चा की

News Team

भंवरकुआं थाने पर बड़ा हंगामा जान से मारने की धमकी पर एकत्र हुए दो परिवार

News Team