Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
स्वास्थ्य

कोरोना के चलते विवाह समारोह भोज निरस्त
सब मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग, फिर होगा स्नेह भोज: संजय शुक्ला

इन्दौर 24 नवंबर

क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के सुपुत्र के 4 से 11 दिसंबर को आयोजित विवाह उपलक्ष्य में स्नेह भोज एवं मांगलिक आयोजन वर्तमान परिस्थितियों के चलते एवं इंदौर में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते हुए मामलों के मद्देनज़र सिर्फ परिजनों की उपस्थिति में करने का निर्णय लिया है ।

सभी आयोजन सीमित होकर सिर्फ परिवार की भागीदारी में संपन्न किये जायेंगे।

कोरोना महामारी को लेकर सावधानी एवं सुरक्षा को लेकर सम्पूर्ण एहतियात बरतना एवं कोरोना की रोकथाम के लिये शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना हम सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है।

विधायक श्री शुक्ला ने बताया कि विवाह की सारी तैयारी और निमंत्रण का कार्य एक माह से चल रहा था। इस बीच हाल ही में कोरोना का प्रकोप पूरे देश में एक बार फिर बढ़ गया है और अनेक लोग संक्रमित हो रहे हैं जिसके मद्देनजर परिवार ने तय किया है कि कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार सिर्फ परिवार द्वारा विवाह की सभी रस्में कोरोना गाईडलाइन एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए निभाई जाएगी।

सभी लोगो से आग्रह है कि वे अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से देकर वर-वधु को अपना आशीष दे सकते हैं।

दुनिया और देश में जल्द ही कोरोना की वैक्सीन आने वाली है तब तक हमे सावधान रहना होगा।

शुक्ला और उनके परिवार ने कहा है कि हम सब मिलकर कोरोना से जंग जीतेंगे और स्नेह भोज का आयोजन महामारी समाप्त होने पर फिर से किया जाएगा।

उन्होंने और उनके परिवार ने सभी स्वजनों से क्षमा व्यक्त की है साथ ही सभी को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

भवदीय
संजय विष्णुप्रसाद शुक्ला
विधायक
क्षेत्र क्रमांक 1, इन्दौर

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के इस कदम से जहां जनप्रतिनिधियों को अपने नैतिक दायित्वों का अहसास होगा, वहीं इस तरह के उदाहरण अन्य लोगों को कोविड गाइडलाइन्स का पालन करने और शासन-प्रशासन का सहयोग कर कोरोना की लडाई में भागीदार बनने की प्रेरणा देंगे।

बहरहाल संजय शुक्ला के इस सराहनीय निर्णय ने जिम्मेदारी की एक बडी लकीर तो खीच ही दी है।

Related posts

कोरोना आज का अपडेट
जयपुर : 555
इंदौर : 523
जोधपुर : 440
अहमदाबाद : 345
सूरत : 278
उदयपुर : 101

News Team

वैक्सीन लगने के बाद अब तक 447 लोगों में दिखे साइड इफेक्ट, 3 अस्पताल में भर्ती

News Team

देर रात इंदौर मे कोरोना की रिपोर्ट आई 565 नए मरीज़ निकले

News Team