Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतनमध्यप्रदेश

महाविद्यालयों में सीएलसी चतुर्थ चरण के अंतर्गत पंजीयन 9 नवम्बर तक


इंदौर 7 नवम्बर,2020
उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के अंतर्गत ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया के सीएलसी चतुर्थ चरण में स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिये पंजीयन/त्रुटि सुधार एवं सत्यापन की सुविधा 9 नवम्बर 2020 तक उपलब्ध रहेगी।
सीएलसी चतुर्थ चरण में आवेदक एक से अधिक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिये निर्धारित प्रपत्र के साथ आवेदन दोपहर 1 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। तत्पश्चात महाविद्यालय संकाय/विषयवार रिक्त सीटों के विरूद्ध गुणानुक्रम के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर अपरान्ह 3 बजे तक चस्पा करेंगे साथ ही रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रावीण्यता सूची के अनुसार ऑनलाइन फीस हेतु लिंक इनीसिएट करेंगे।
सीएलसी चतुर्थ चरण में अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक महाविद्यालयों के लिये निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने पर यदि आवेदक को एक से अधिक महाविद्यालय में वरीयता के आधार पर प्रवेश सूची पर स्थान प्राप्त होता है और किसी भी महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन शुल्क भुगतान हेतु लिंक इनीसिएट कर दी जाती है तथा इसके साथ ही अभ्यर्थी को इच्छुक महाविद्यालय प्राप्त नहीं होता है तो उक्त स्थिति में अभ्यर्थी इच्छुक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी लॉगिन आईडी से केन्सिलेशन ऑप्शन से महाविद्यालय द्वारा इनीसिएट फीस लिंक को केन्सिल कर इच्छुक महाविद्यालय के लिये लिंक इनीसिएट कराकर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकता है।

Related posts

कोरोना अपडेट

News Team

CM शिवराज का एलान, कोरोना से मृत कर्मचारियों के परिवारजन को मिलेगी नौकरी और 5 लाख रुपए की सहायता

News Team

हटा का चौरसिया परिवार मध्य प्रदेश में अल्पमत की विधानसभा होने का शिकार हुआ है।

News Team