Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतनराजनीती

प्रकरण श्रम न्यायालय को सौंपने के आदेश जारी
इंदौर 7 नवम्बर, 2020


श्रमायुक्त इंदौर ने सेवानियुक्त और सेवानियोजक के मध्य उत्पन्न विवाद को समीक्षा उपरांत औद्योगिक विवाद मानकर अधिनिर्णय हेतु श्रम न्यायालय को सौंपने के आदेश जारी किये है। जारी आदेशानुसार सेवानियुक्त अंकुर पिता अजय मिश्रा सेवानियोजक प्रबंधक क्लाथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर इंदौर, सेवानियुक्त सुधाकर सिंह पटेल पिता रामधनि पटेल प्रबंधक अवस्थी लॉजिस्टिक इंदौर, सेवानियुक्त भारतसिंह पिता शिवनंदन सिंह सेवानियोजक प्रबंधक वेल्थ मैक्स सैल्यूशन इंदौर, सेवानियुक्त प्रसाद सूर्यवंशी पिता पांण्डुरंग सूर्यवंशी सेवानियोजक प्रबंधक क्लाथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर के मध्य के उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद मानकर अधिनिर्णय हेतु श्रम न्यायालय इंदौर को सौंपने के आदेश जारी किये हैं।

Related posts

उपचुनाव ब्रेकिंग

News Team

West Bengal Election 2021: ममता सरकार पर बरसे CM योगी, बोले- दो मई के बाद जान की भीख मांगेंगे TMC के गुंडे

News Team

उपचुनाव ब्रेकिंग

News Team