राजवाड़ा इलाके में ट्रैफिक डायवर्शन व्यवस्था यह रहेगी?
इंदौर. धनतेरस / दीपावली के कारण राजबाड़ा एवं उसके आस-पास के क्षेत्र तथा जवाहरमार्ग रोड़ पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निम्नानुसार डायवर्सन व्यवस्था की जाती है:
1.राजबाड़ा एवं जवाहरमार्ग पर प्रतिदिन दोपहर 14.00 बजे से बाजार बंद होने तक सिटीबसों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा उक्त सिटीबसें नगर निगम चौराहा/ मृगनयनी चौराहा/हरसिद्धी /राजमोहल्ला चौराहा से परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
- राजबाड़ा एवं जवाहरमार्ग पर यातायात का अधिक दबाव होने पर आवश्यकता अनुसार चारपहिया वाहन तथा आँटोरिक्साको परिवर्तित मार्ग पर चलाया जायेगा।
- दो पहिया वाहन उपरोक्त मार्ग पर पूर्व की तरह आवागमन कर सकेगें।
- शाजबाड़ा व उसके आस-पास के क्षेत्र के व्यापरी बंधुओं से अनुरोध हैं वह अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थान पर पार्क कर अपने व्यवसायिक संस्थान पर पैदल चलकर आवे जिससे अधिकसे अधिक ग्राहकों को लाभ मिल सकें।
- आम नागरिकोसे अनुरोध हैं कि अपने वाहन सड़क पर खड़ें न कर निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही पार्क कें। बाजार व्यवस्था में क्रेन सतत् रूप से भ्रमण करती रहेगी तथा रांग पार्क खडें वाहनो को उठाकर यातायात नि.क. पश्चिम क्षेत्र महुनाका चौराहा में लेकर जावेगी अतः असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
(ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी)

