Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 82.61 प्रतिशत हुआ मतदान

मंदसौर 3 नवम्बर 20/ विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के लिए सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 260554 में से 215256 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 82.61 प्रतिशत मतदान हुआ। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 133401 पुरूषों में से 114115 पुरूषों ने मतदान किया। इस तरह पुरूषों का मतदान का प्रतिशत 85.54 रहा। इसी तरह सुवासरा विधानसभा क्षेत्र की 127148 महिला मतदाताओं में से 101138 ने मतदान किया इस तरह महिलाओं को मतदान प्रतिशत 79.54 रहा। अन्‍य मतदाताओं में कुल 5 मतदाताओं में से 6 ने मतदान किया।

Related posts

विधानसभा उप निर्वाचन-2020

News Team

Cm शिवराज के कड़क तेवरों को देखते हुए एक नज़र डालिए इन आंकड़ों पर

News Team

राहुल गांधी 24 को मिलेंगे राष्ट्रपति से, कृषि कानूनों के विरोध में सौंपेंगे 2 करोड़ हस्ताक्षर वाला पत्र

News Team