Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशराजनीती

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्‍प ने मतदान में लगे सभी लोगो का किया आभार व्यक्त

मंदसौर 3 नवम्बर 20/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्‍प ने जिले के सुवासरा विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 3 नवम्बर 2020 को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों,  अभ्यर्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, नागरिकों, पत्रकारों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जिले के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना गौरवशाली योगदान दिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी ने भी जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर मतदाताओं, राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, पत्रकारों तथा नागरिकों को शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

अशोकनगर- मुंगावली विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को पहले राउंड के बाद 5383 की बढ़ात।

News Team

हम भी रहे सतर्क
इंग्लैंड में कोरोना के कहर ने फिर दी दस्तक, 2 दिसंबर तक के लिए लिए लगाया गया लॉकडाउन

News Team

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

News Team