Tuesday, Jun 2, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशराजनीती

शिवराज सिंह की किस्मत का होगा फैसला, मध्‍य प्रदेश में 28 सीटों पर वोटिंग

News

भोपाल: आज देश के 11 राज्यों की 56 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें से मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। एमपी में शिवराज सिंह की किस्मत दांव पर लगी है, क्‍योंकि शिवराज को सरकार बनाए रखने के लिए कम से कम 6 सीट जीतना जरूरी है।

इन उपचुनावों में शिवराज सिंह चौहान सरकार के 14 मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। हालांकि इनमें से दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। पिछले दो विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो शिवराज सरकार के 23 मंत्रियों को जनता ने घर बैठा दिया था। आज के चुनाव में भी 14 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। इसमें से 11 पर तो बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, क्योंकि ये उनके कहने पर ही पार्टी बदलकर बीजेपी में आए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच 63 लाख 68 हजार से ज्यादा मतदाता 355 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले है। सात बजे से ही पहले ही मतदान केद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। इस बार चुनाव कोरोना महामारी के बीच हो रहे है, इसके चलते तमाम मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, मास्क आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं, मतदाता अगर एक साथ ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर आते है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके भी चुनाव आयोग ने इंतजाम किए है। अतिरिक्त बैठक की व्यवस्था की गई है।

Related posts

चुन्नू मुन्नू जैसे बयान देने वाले कैलाश विजयवर्गीय को आई राजनीति में सुचिता की याद

News Team

बीजेपी ने बदले भोपाल के चार मंडल अध्यक्ष….

News Team

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव तारीखों का अभी तक नही हुआ कोई ऐलान

News Team