Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतन

बिहार में 5 दिन के लिए सीएम रहे सतीश प्रसाद सिंह का निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह (87 वर्ष) का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। सतीश प्रसाद सिंह के नाम बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वे महज पांच दिन के लिए (1968) मुख्यमंत्री बने थे।

1967 में हुए चौथे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत हासिल नहीं कर सकी। इसके कारण बिहार में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। तब जनक्रांति दल में रहे महामाया प्रसाद सिन्हा को पहला गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनाया गया, मगर 330 दिनों तक सत्ता संभालने के बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।

इसके बाद सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए मगर वह भी पांच दिन में हटा दिए गए। बाद में बीपी मंडल को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई मगर वे भी महज 31 दिन ही सीएम की कुर्सी संभाल सके। परबत्ता विधान सभा से पहली बार विधायक बनने वाले सतीश प्रसाद सिंह पहली बार ही मुख्यमंत्री बने और उसके बाद विधान सभा का चुनाव कभी नहीं जीता। उनकी पुत्री सुचित्रा सिंहा समाजवादी नेता स्व जगदेव प्रसाद की पुत्रवधु और पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि की पत्नी है।

Related posts

News Team

News Team

News Team