Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशराजनीती

बड़ी खबर/बड़ामलहरा उपचुनाव

छतरपुर कलेक्टर, एसपी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे, इन्हें हटाए बिना बड़ामलहरा में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं — आलोक चतुर्वेदी छतरपुर विधायक

चरण सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा में दिख रही बोखलाहट, कांग्रेस पार्टी के लोगो पर और चरण सिंह पर हो रही कार्यवाहियों पर बड़ामलहरा कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती, जिले के कांग्रेस विधायक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता बैठेगे धरने पर– मनोज त्रिवेदी कांग्रेस जिलाध्यक्ष

चरण सिंह ने अपनी बात को रखते हुए ऑडिओ वीडियो किया वायरल–

छतरपुर 30अक्टूबर। मध्यप्रदेश के बड़ामलहरा में उपचुनाव के सियासी घमासान और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अचानक ताबड़तोड़ कार्यवाही किए जाने से नाराज छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी उर्फ पज्जन भैया ने जिला प्रशासन खासतौर पर कलेक्टर व एसपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भाजपा के इशारे पर काम करते हुए कोंग्रेस नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर सत्ता का दुरुपयोग करने में जुटे हैं।छतरपुर के कांग्रेसी विधायक आलोक चतुर्वेदी ने आज आनन – फानन में बड़ामलहरा में बादशाह सिंह के फार्म हाउस पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। आलोक चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि उनकी जितनी खनिज खदानें उन खदानों की प्रशासन द्वारा नपती कराई गई है। प्रशासन उन पर हर प्रकार से दबाव डाल रहा है प्रशासन के खिलाफ छतरपुर विधायक ने धरने पर बैठने का एलान भी कर दिया। विधायक आलोक चतुर्वेदी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि कांगेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन जबरिया कार्यवाही कर रही है। चरण सिंह यादव पर पुलिस की की गई कार्यवाही को उन्होंने भाजपा से प्रेरित बताया।

मनोज त्रिवेदी के पत्र के बावजूद कलेक्टर व एसपी को नहीं हटाया अब हम आंदोलन करेंगे

छतरपुर विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने एक पत्र निर्वाचन आयोग को लिखा था उसमें उल्लेख किया गया था की छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और एसपी सचिन शर्मा के रहते हुए बड़ामलहरा में उपचुनाव निष्पक्ष होना संभव नहीं है। उसके बावजूद भी निर्वाचन आयोग ने दोनों अधिकारियों को अभी तक नहीं हटाया। जबकि तीन नवंबर को चुनाव होना है। आलोक चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि यदि प्रशासन अपनी कार्यवाही से बाज नहीं आता है तो इसके खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे।

चरण सिंह के कांग्रेस में आने की भाजपा में दिख रही बौखलाहट – मनोज त्रिवेदी

चरण सिंह के कांग्रेस में आने से बौखलाहट साफ दिख रही है चरण सिंह के खिलाफ कोई भी प्रकरण पूर्व में नहीं है कांग्रेस के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर यदि कार्यवाही भाजपा के इशारे से चल रही कार्रवाई को यदि जिला प्रशासन ने शांत नहीं कराया तो कांग्रेस पार्टी विधायकों एवं कांग्रेस प्रत्याशी के साथ धरने पर बैठेगी और भाजपा मानसिकता के कलेक्टर व एसपी को हटा कर ही दम लेगी।

वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह अभी छतरपुर विधायक खनिज की जो खदानें हैं उनकी नपाई से संतुष्ट नहीं हैं। और
हो सकता है आज और कल दो दिन खदानों की नपाई जारी रखी जा सकती है।
कुल मिलाकर छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट पर हो रहे चुनाव में जिस तरह भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर मनमानी करने में जुटी है उससे इतना तो तय है कि यह रणनीति भाजपा को नुक़सान पहुंचाने वाली साबित होगी। खैर मामला जो भी हो आम जनता सब समझ रही है और इस इंतजार में है कि कब उसके वोटों से इस सीट कि दिशा स दशा तय होगी। परिणाम जो भी सामने आए पर इतना तो तय है कि अचानक कोंग्रस नेताओं पर ही रही ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से छतरपुर जिले का प्रशासन सवालों के घेरे में है।

छतरपुर म.प्र।

Related posts

29440 वोटो से हरदीपसिंह डंग विजय हुए ।

News Team

इंदौर में नमकीन क्लस्टर के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भागीरथ पुरा में राधा बाई के घर आज दोपहर का भोजन करने पहुंचे

News Team

कांग्रेस बनी… प्राइवेट लिमिटेड कांग्रेस

News Team