Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेशराजनीती

मतदान केंद्रों पर अंतिम दौर की तैयारियां जारी लसूडिया मोरी के मतदान केंद्र पर लगाए सीसीटीवी कैमरे

इंदौर। सांवेर विधानसभा के लिए 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियां मतदान केंद्रों पर अब अंतिम दौर में हैं मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के साथ ही संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा उपायों के तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

सांवेर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए 380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें से नगर निगम सीमा में 61 मतदान केंद्र हैं ग्रामीण एवं निगम सीमा उक्त मतदान केंद्रों पर अब अंतिम दौर की तैयारियां की जा रही है निपानिया क्षेत्र के शासकीय स्कूल में हमें शौचालय का निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा यहां रैंप ऊंचा होने पर उसका लेबल ठीक किया जा रहा है। वही सभी शासकीय ऐसी इमारतें जहां पर लोकार्पण के शिलान्यास लगाए गए थे उन्हें ढक दिया है क्योंकि इन पर जनप्रतिनिधियों के नाम ओके रह गए हैं आचार संहिता के चलते शिलान्यास पर लिखे नामों के कारण मतदाता प्रभावित ना हो इसलिए ऐसा किया गया है।

वही लसूडिया मोरी जोकि वर्तमान में नगर निगम सीमा के अंतर्गत जॉन क्रमांक 8 और वार्ड 35 में आता है यहां शासकीय स्कूल मैं 3 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 6 बूथों पर वोटिंग होगी जिला निर्वाचन द्वारा उक्त मतदान केंद्र संवेदनशील माना है इसलिए आज से यहां सुरक्षा के उपाय किए गए हैं केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान की जा सके। सभी मतदान केंद्रों पर स्वचालित हैंड वॉश मशीन लगाई जा रही है ताकि बगैर नल को छुए मतदाता मतदान से पहले अपने हाथ साफ कर सकें।

फिजूलखर्ची

मतदान केंद्रों पर सर्व सुविधा देने के नाम पर फिजूलखर्ची भी की जा रही है निपानिया स्थित शासकीय स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर तीन बूथों पर वोटिंग होगी। यहां पर 6 शौचालय पहले से ही बने हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी 2 शौचालयों का निर्माण और किया जा रहा है जोकि फिजूलखर्ची कही जा सकती है।

Related posts

मध्यप्रदेश उपचुनाव: शुरुवाती राउंड में सांवेर में तुलसी सिलावट दो हजार मतों से आगे

News Team

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के जानकी नगर स्थित निवास पर पहुँचे। मंत्री श्री सिलावट ने उनका स्वागत किया और इंदौर में विद्युत विभाग की विभिन्न परिस्थितियों से उन्हें अवगत कराया।

News Team

News Team