?शाम देश,राज्यों,से बड़ी खबरें? ?
==========================
1 पीएम मोदी का एलान : हर भारतीय को मिलेगा कोरोना टीका, कोई नहीं छूटेगा
2 केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य
3:भारत में कोरोना के 49,881 नए मामले रिपोर्ट हुए और 517 की मौत हुई है। कुल केस 80,40,203 हुए, अब तक 1,20,527 की मौत।
4 28 अक्टूबर तक भारत में कोरोना के 10,65,63,440 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गएः आईसीएमआर
5 बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिनंदन मामले में राहुल गांधी पर निशाना, कहा- कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी चीज पर विश्वास नहीं। पाकिस्तान का ही बयान सुन लें।
6 गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल का निधन, पीएम मोदी ने कहा- मैं बहुत व्यथित और दुखी हूं
7 पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल की निधन पर शोक जताया, बोले- मेरे पिता समान थे, उनकी कमी खलेगी
8 पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ का आरोप – मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है लोकतंत्र और संविधान का खात्मा
9 रेल रोको आंदोलन: पंजाब में बिजली संकट, दो थर्मल प्लांट ठप, बाकी में कोयले की भारी कमी
10 सचिन पायलट बोले- 10 नवंबर को बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी महागठबंधन की सरकार
11 बिहार:मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने की आगजनी; चुनाव आयोग ने डीएम और एसपी को हटाने के दिए आदेश
12 दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र सरकार का नया कानून, 5 साल तक जेल और 1 करोड़ जुर्माने का प्रावधान
13 सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ CBI जांच के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
14 फ्रांस के चर्च में आतंकी हमला: 3 लोगों की निर्मम हत्या, महिला का गला काटा
15 गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 40000 के नीचे सेंसेक्स, डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरा रुपया
“============================

