Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतनमध्यप्रदेश

कलेक्टर मनीष सिंह ने मतदान कर्मियों का रखा पूरा ध्यान

पहली बार मतदान कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मिलेगा ताजा भोजन, चाय नाश्ता, और आर ओ का पानी रजाई गद्दे और मॉस्किटो क्वाइल।

सांवेर विधानसभा उपचुनाव में मतदान कर्मियों का कलेक्टर मनीष सिंह पूरा रख रहे हैं। जिसके चलते कलेक्टर सिंह ने मतदान कर्मियों को विशेष सुविधाएं देने के आदेश दिए हैं इस बार निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को ताजा भोजन, आर ओ का पानी, सोने के लिए रजाई गद्दे और मच्छरों के लिए मॉस्किटो क्वाइल मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। शहरी क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर यह सुविधा नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर यह सभी सुविधाएं जिला पंचायत द्वारा मुहैया कराई जाएगी। कलेक्टर के इस कर्मचारी हितैषी निर्णय से सभी कर्मचारियों में काफी उत्साह है। कई कर्मचारियों ने बताया कि यह सभी सुविधाएं पहले उन्हें स्वयं ही जुटाने पढ़ती थी।

Related posts

अवैध बोरिंग मामले में जहरीली जोड़ी का चोर-सिपाही खेल

News Team

News Team

MP में लव जिहाद के खिलाफ कानून राज्यपाल की मंजूरी के बाद 48 घंटे में ही लागू

News Team