Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
दैनिक अद्यतन

?महानगर विकास परिषद?


प्रिय बंधु / भगिनी,
वन्दे मातरम्।
जैसा की आपको विदित ही है कि धनतेरस पर शहर के धार्मिक स्थलों पर हम स्वच्छता अभियान पिछले कई वर्षों से चला रहे हैं. स्वच्छता में ही
लक्ष्मीजी का वास होता है. स्वच्छता से पर्यावरण शुद्ध रहता है. हमारा यह अभियान वर्ष 2013 से सतत चल रहा है. तब स्वच्छ भारत की परिकल्पना भी नहीं की गई थी.
इस वर्ष कारोना के कारण महानगर विकास परिषद प्रतिवर्ष जैसा बड़ा अभियान तो आयोजित नहीं करेगी लेकिन संस्था संरक्षक पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा जी महाजन के मार्गदर्शन में स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रतिवर्ष की परंपरा को कायम रखेंगे।
गत 7 वर्षों से मंदिर, मस्जिद, चर्च गुरुद्वारों आदि में स्वच्छता अभियान चलाते हैं जिसकी अब एक आदत सी पड़ गई है. पूर्व लोक सभा स्पीकर सुमित्राजी महाजन ने सभी धर्मस्थलों के प्रमुखों से निवेदन किया है कि वे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अपने धर्मस्थल की सफाई भक्तों के साथ मिलकर अवश्य करें। इसके साथ ही मंदिर की महिला संगठन के सहयोग से मंदिर के बाहर रंगोली सजाकर संदेश जरूर दें.
आदरणीय ताईजी हमेशा शहर के पर्यावरण शुद्धि के हमेशा अनुरोध करती रहती हैं. इसी क्रम में संस्था द्वारा कुछ समय पूर्व शहर में कपूर के पौधे लगाए गए थे.
ताईजी के अनुरोध पर इस वर्ष रंगोली के साथ-साथ सभी वार्डों के बगीचे में तुलसी क्यारी का निर्माण कर तुलसी पौधे लगाए जाने का निर्णय लिया गया है.
सभी वार्ड संयोजक अपने साथियों के साथ बगीचों का चयन कर 12 नव को तुलसी के पौधे रोपेंगे।
तुलसी पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखने में श्रेष्ठ माने जाते है. इसका धार्मिक महत्व हम सभी जानते हैं. अतः आप सभी से निवेदन है कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पूरे शहर में तुलसी पौधारोपण का कार्यक्रम करें। अपने घर पर भी एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं एवं सार्थक दीपावली मनाएं।
सर्वाधिक शुद्ध ऑक्सीजन देने वाला तुलसी पौधा 20 से 24 घंटे तक शुद्ध ऑक्सीजन देता है. पर्यावरण को दूषित करने वाले कार्बन डाइऑक्साइड एवं सल्फर डाइऑक्साइड को समाप्त करता है. पर्यावरण को अशुद्ध करने वाले बैक्टीरिया नष्ट करता है. तुलसी इम्यूनिटी बूस्टर के काम आती है. कैंसर से लड़ने की प्रतिरोधआत्मक क्षमता भी तुलसी में है. ।
अतः अधिक से अधिक तुलसी पौधे अपने घर , आसपास , मंदिरों में , आसपास के उद्द्यानो में लगाये ।
12 नवम्बर –
प्रातः 8 बजे
स्वछता अभियान एवम पौधा रोपण अभियान
13 नवम्बर – प्रातः 9 बजे
मंदिरों पर रंगोली बनाना है

????????

सुधीर देडगे अशोक डागा
5063900 6021421महानगर विकास परिषद इंदौर

Related posts

कुशीनगर: पटाखा गोदाम में विस्फोट, 2 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

News Team

मुम्बई

News Team

स्वप्न जिस भाषा में देखो उसी को प्रचारित करो – आचार्य विद्यासागर जी

News Team