Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के लिए की गई बैठक

बहोरीबंद जनपद पंचायत में कलेक्टर दिलीप यादव के निर्देशन पर लोक स्वास्थ्य यंत्र की विभाग के नये कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता व जनपद सीईओ अभिषेक कुमार झा की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के कार्यों कीसमीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जल जीवन मिशन के ठेकेदार, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायको कीउपस्थिति में पंचायत वार जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए, कार्यपालन यंत्री ने ठेकेदारों से कहा किकार्य के प्रति किसी भी प्रकार की बहाने बाजी नहीं चलेगी 31 जुलाई तक लंबित जल जीवन मिशन नल जलयोजनाओं को पूर्ण करें। वहीं सरपंचों के द्वारा अपनी–अपनी ग्राम पंचायत में चल रही नल जल योजनाओं कीकार्यपालन यंत्री से जमकर शिकायत की सभी सरपंचों की शिकायतों पर संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन यंत्री नेतुरंत समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री पवनसुत गुप्ता ,एसडीओ विकल्प पटेल,उप यंत्रीअनिल चामुल्के , जनपद सीईओ अभिषेक झा, उप यंत्री सुशील साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवंरोजगार सहायक उपस्थित रहे।

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

कलेक्टर श्री यादव ने किया धन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

News Team

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वालो को प्रोत्साहित करने कलेक्टर अवि प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

News Team

समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायालय परिसर पर  नेता सुभाषचंद्र बोस की जंयती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

News Team