Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

सेना की भर्ती मैं असफल होने पर युवक ने लगाई फांसी की आत्महत्या

युवक दूसरी बार परीक्षा में हुआ थाअसफल

कटनी➖ बहोरीबंद थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय युवक ने सेना की भर्ती में असफल होने पर फांसी लगाकर अपनी अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। युवक दूसरी बार सेना की भर्ती परीक्षा में असफल हो गया था ।युवक ने अपने घर के अंदर बडेरी से फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को  दी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं मौके का मुआयना कर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची वही ऐसे होनहार युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से जिन्हें भी इस बात की जानकारी लगी तो वह सभी लोग व्यथित हो गए

➡️ वहीं इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी बहोरीबंद सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिनांक 7 दिसंबर 2024 को दोपहर 12:00 बजे सूचना मिली की थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी अनिल चक्रवर्ती पिता दीपचंद चक्रवर्ती उम्र 22 वर्ष  अपने घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का पंचनामा कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल लेकर पहुंची ।जहां चिकित्सकों  द्वारा मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया । वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बात मृतक के शव को उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है 

*युवक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी भी जांच की जा रही है*

🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और तत्परता से हुआ सुरक्षित प्रसव

News Team

कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर 65 हजार बालिकाओं के खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि योजना के खाते

News Team

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के सिलसिले मे फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

News Team