Sunday, Apr 19, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं मे निर्णायक मंडल समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी उत्कृष्ट कार्य हेतु हुई सम्मानित

जिला कटनी / सम्पूर्ण भारत वर्ष मे विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र के संयोजन मे हुए सामर्थ्य प्रतियोगिताओं मे मुख्य अतिथ्य कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, सी ई ओ शिशिर गेमावत,सामाजिक न्याय विभाग नयन सिंह डाइट प्रतिनिधि एन के श्रीवास्तव सहित अन्य सम्मानित अतिथियो द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस आयोजित कार्यक्रम ACC ग्रांउड में किया गया .जिसमे सभी विकास खंड स्तरीय मे चयनित बच्चो के बीच विभिन्न प्रकार की सामर्थ्य प्रतियोगिताओं मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर दिखा दिया कि हम किसी से कम नही. और मंचसीन अतिथियों के समक्ष एक से एक सामूहिक और एकल नृत्य गान. रंगोली चित्रकला डाईग मेंहदी चम्मच कंचा दौड मौजिक दौड इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित हुई और निर्णायक मंडल में श्रीमति कविता सेन , विकलांग ऐशोसिऐशन अध्यक्ष कुंवर मार्तण्ड सिंह,नोडल अधिकारी संदीप पुरवार सहित *समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू द्वारा दिव्यांग बच्चो के हितार्थ उत्कृष्ट कार्यो हेतु जिला शिक्षा केंद्र डी पी सी के के डेहरिया डाइट प्रतिनिधि एन के श्रीवास्तव*, *बी आर सी मनोज गौतम के करकमलो द्वार जिला स्तरीय प्रशस्तिपत्र एंव स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया* .और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की उक्त आयोजित कार्यक्रम मे विशेष सराहनीय सहयोग संबंधित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और कुछ बच्चों के पालक और सी ए सी’, एम आर सी और सभी विकास खंडो की उपस्थित रही.. कार्यक्रम का संचालन ए पी सी अनिल त्रिपाठी एंव भरत पटेल द्वारा किया गया .

Related posts

कलेक्टर श्री यादव की अध्यक्षता में जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

News Team

विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत 29 फरवरी को होगा जिले के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

News Team

जिला प्रशासन ने भू राजस्व की एक करोड रुपए की बकाया राशि देश भंडार से वसूली गई

News Team