Friday, Apr 17, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर महोदय ने जनसुनवाई में ही कराया ई-केवाईसी

कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव को रीठी जनसुनवाई में ग्राम ममार भटवा टोला निवासी करीब 70 वर्षीय महिला सोना बाई ने ई-केवाईसी नहीं होने की वजह से उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर श्री यादव ने जनसुनवाई के दौरान ही पटवारी को ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए। इसके बाद सोना बाई का तत्काल मौके पर ही ई-केवाईसी हो गया। की दिनों से ई-केवाईसी के लिए परेशान सोना बाई ने कहा कि कलेक्टर साहब से मिलने से उनकी ई-केवाईसी हो गई। मैं अब काफी खुश हूं। मुझे किसान सम्मान निधि सहित अब अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा।

Related posts

जिला स्तरीय विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग बच्चो के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं मे निर्णायक मंडल समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी उत्कृष्ट कार्य हेतु हुई सम्मानित

News Team

सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने भेजा मुख्यमंत्री को चुनौती भरा ज्ञापन

News Team

प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और तत्परता से हुआ सुरक्षित प्रसव

News Team