Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

बिना लाइसेंस के चल रही बरगवा के चक्रवर्ती ब्रदर्स फ्रूट और गोल बाजार के संजय सेल्स के लिए गये नमूने

दोनों प्रतिष्ठान एफ एस एस ए आई के लायसेंस के बिना कर रहे थे व्यवसाय*

कटनी ।कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार जिले में जारी मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एसडीएम प्रदीप मिश्रा,तहसीलदार एस बी सिंह की उपस्थिति में बरगवा स्थित चक्रवर्ती ब्रदर्स फ्रूट कंपनी में निरीक्षण किया गया ।

मौके पर गोडाउन में केला, सेव,आम,डेट्स वगैरह का थोक संग्रह विक्रय के लिए पाया गया। इस व्यवसाय का एफ एस एस ए आई लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन रिटेल व्यवसाय का पाया गया । जो कि स्टोरेज ,थोक संग्रह ,भंडारण के लिए मान्य नहीं है।

अतः इस फर्म का बिना लाइसेंस का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फर्म के गोडाउन में विक्रय के लिए रखे डेट्स का नमूना जांच हेतु लिया गया है।जो राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में गोल बाजार स्थित संजय सेल्स में निरीक्षण किया गया यहां पर भी एफ एस एस ए आई लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन नही पाया गया।बिना लाइसेंस का प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।कारवाई निरंतर जारी रहेगी।कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने शासकीय आवास का व्यावसायिक उपयोग करने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रद्धा द्विवेदी के शासकीय आवास के आवंटन को किया निरस्त

News Team

*कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण करने वालों से किया आग्रह*

News Team

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया पुनर्विकसित कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

News Team