Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

गेहूं से लोड ट्रक ने मकान को किया छतिग्रस्त

उमरियापान में गेहूं से लदा ट्रक मकान को किया क्षतिग्रस्त मकान मालिक को आई चोट परिवहनकर्ता और टांसपोर्टर की मनमानी किस तरह चरम पर हैं इसका प्रत्यक्ष दर्शन उमरियापान में हों गया। उमरियापान में गेहूं से लदा ट्रक टेक से रिवर्स होकर मकान में जा घुसा मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार रात में करीब एक बजे ढीमरखेड़ा की ओर आवागमन करते हुए गेहूं से लदा 12 चक्का ट्रक स्लीमनाबाद की ओर जा रहा था इसी बीच उमरियापान में चढ़ाई को पार कर रहा था कि क्लच या ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक रिवर्स होकर मोहन चौरसिया के मकान की रेलिंग तोड़ते हुए बाजू में बर्मन के मकान में जा घुसा मकान के अंदर सो रहे मकान मालिक को भी चोटे आई हैं एवं मकान भी सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रश्न यह उठता हैं कि परिवहन हों रहे गेहूं को क्या चालक वाहन को देखता नहीं हैं कि ब्रेक फेल हैं या फिर मालिक की मनमानी चरम पर हैं यह कोई पहली घटना नहीं हैं परिवहन का समय आया और यदा कदा क्षेत्र से ऐसी खबरे आती रहतीं हैं लिहाज़ा इनको ओवरलोड वाहन चलाने को आखिर कहां से क्लीन चिट मिल गई या फिर मालिक की पहुंच बहुत ऊंची होगी जिसके कारण प्रशासन डर जाता होगा। ठीक है साहब माना कि आप नुकसान का पैसा भर देगे लेकिन किसी की जान की कीमत भर पाएंगे अगर भर पाएंगे तो आपका कद उच्च स्तर का होगा स्मरण रहे कि प्रशासन का ढुलपुल और मौन रवैया प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

राष्ट्रीय फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत घर-घर जाकर खिलाई जा रही हाथी पांव की दवा

News Team

10 दिन पहले कांग्रेस नेता ने चेताया था पर नगर निगम नहीं चेती

News Team

कलेक्‍टर श्री यादव ने ढ़ीमरखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में दिव्‍यांगों से किया वादा निभाया

News Team