Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

श्री पंडोखर सरकार की चार दिवसीय इंदौर यात्रा 8 जून से

इंदौर। श्री पंडोखर धाम दतिया के पीठाधीश्वर प.पू. श्री गुरुशरणजी पंडोखर सरकार की चार दिवसीय इंदौर यात्रा के संदर्भ में श्री पंडोखर धाम दतिया के समन्वयक बिंदू शर्मा एवं उमाशंकर शास्त्री ने शहर में कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया एवं तैयारियों की समीक्षा की। श्री पंडोखर सरकार गुरुवार 8 जून को विशेष विमान से इंदौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पंडोखर सरकार विमानतल से प्रदेश टुडे मीडिया समूह द्वारा भक्त प्रहलाद नगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ एवं जीतू पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्री पंडोखर सरकार दोपहर 3.30 बजे स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिये कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री पंडोखर सरकार 9, 10 एवं 11 जून को मांगलिया में आयोजित दिव्य दरबार में आम जनता से रूबरू होंगे। श्री पंडोखर सरकार लम्बे अरसे बाद इंदौर पधार रहें हैं। दिव्य दरबार के लिए जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट के संरक्षण में वृहद आयोजन समिति का गठन किया गया है। अभिनव कला समाज में निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं महासचिव रवि चावला ने श्री शर्मा एवं श्री शास्त्री का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश टुडे मीडिया समूह के चेयरमैन हृदयेश दीक्षित विशेष रूप से मौजूद थे।

Related posts

नगर निगम कर्मचारी कर रहे मनमानी खुद नहीं लगा रहे मास्क

News Team

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खाने के दौरान राधा बाई से उनके घर की गुज़र बसर पूछी।

News Team

इंदौर ब्रेकिंग…

News Team