Thursday, Jun 11, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

बहोरीबंद के जनपद अध्यक्ष द्वारा किया गया जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त सचिव एवं रोजगार सहायकों का सम्मान

बहोरीबंद जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त रोजगार सहायक एवं सचिव हुए गदगद हृदय की गहराइयों से निकली शुभकामनाएं लाल कमल बंसल अध्यक्ष जनपद पंचायत बहोरीबंद के द्वारा रची गई एक नई कहानी
लोकेशन➖ कटनी/ बहोरीबंद
कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री लाल कमल बंसल द्वारा जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त रोजगार सहायक को एवं सचिवों को जनपद पंचायत बहोरीबंद बुलाकर सभागार में श्रीफल एवं शॉल के साथ तिलक लगाकर सम्मान किया गया क्षेत्रीय विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर नई ऊर्जा के साथ काम करने की सलाह दी गई साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं में किसी हितग्राही को बार-बार पंचायत ना आने के लिए कहा गया, साथ ही एक ही बार में उस हितग्राही का संपूर्ण कार्य करने के लिए सभी पंचायत कर्मियों द्वारा शपथ ली गई साथ ही आने वाली विकास कार्य में बाधाओं से निपटने के लिए आपसी तालमेल एवं सामंजस्य का सहारा लें एवं प्रेम सदभाव के साथ पंचायत के विकास कार्यों को गति दें जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त पंचायत कर्मी सचिव सभी लोगों ने ऐसे जनपद अध्यक्ष को देखकर खुशी की लहर व्याप्त है और कहा गया कि सेवाकाल में यह पहला अवसर है जब हमें किसी ने सम्मान के काबिल समझा सभी लोगों ने बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष को द्ददय से सराहा एवं दुआएं देते नजर आए जनपद अध्यक्ष एवं पंचायत कर्मियों के बीच के अनुसार प्रेम से बहोरीबंद विकासखंड में नई इबारत लिखी जाएगी ऐसा सभी का मानना है
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

रेल्वे स्टेशन दतिया(यात्री प्रतिक्षालय) पर मानव तस्करी विरूद्ध विश्व जागरूकता दिवस,

News Team

दतिया ब्रेकिंग – खेल जीवन का आवश्यक अंग पर कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team