Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

गुजरात के बहुचर्चित बिलकिस वानों केस में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने दिया ज्ञापन

दतिया। कांग्रेस अल्पस़ख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम के निर्देश पर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग दतिया के अध्यक्ष मोइन शेख़ कुरैशी के नेतृत्व में जिलाधीश कार्यालय पंहुचकर ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रेस नोट जारी करते हुये श्री कुरैशी ने बताया कि गुजरात प्रांत के बहुचर्चित गेंगरेप एवं एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची व चार महिलाओं सहित 14 लोगों की वर्ष 2002 में सामुदायिक हत्या कर दी गई थी। इस तरह के संगीन अपराध में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 अपराधियों को गुजरात की भाजपा सरकार द्वारा समय पूर्व सजा माफी दी गई, वह भी स्वतंत्रता दिवस 2022 के अत्यंत गौरवपूर्ण दिवस के दौरान जब देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से नारी शक्ति व सम्मान की बातें करते हैं। और उन्हीं की पार्टी की सरकार द्वारा दोषियों की रिहाई का आदेश देना न केबल प्रधानमंत्री जी के उस कथन और वचन के विरुद्ध किया गया गैर लोकतांत्रिक निर्णय है ,बल्कि
इस तरह के फैंसलों से न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन भी होता है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है , इस देश में नारी को दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। वहीं नारी की आबरू लूटने बालों को सम्मानित किया जा रहा है। यह बेहद निंदनीय है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश कार्यालय पह़ुंचकर एक ज्ञापन दिया जिसमें प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी,युवा कांग्रेस दतिया विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार मोगिया,NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस अशोक श्रीवास्तव, रिंकू यादव,जसवंत सिंह वघेल,विक्रम विक्कू दांगी, सुनील खटीक,लाल खांन, विक्रम दांगी तैड़ोत,राजेंद्र सिंह,नियामत खांन,संजीव दांगी सासूती आदि नेतागण उपस्थित रहे।

Related posts

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

ट्रैफिक प्रभारी होतम सिंह बघेल का एक और कारनामा आया सामने गरीब हरिजन व्यक्ति को डरा धमका के मांगे ₹20 000 बिना चालान काटे सरकारी आवास परिसर में गाड़ी को रात भर रखे रहे

News Team