Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
नीमच

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वृक्षारोपण महाभियान का शुभारंभ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया है। इस महाभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नीमच की ओर से 5100 पौध लगाने का लक्ष्य लिया गया है। जिसका शुभारंभ आज स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर के परिसर में पौधे लगाकर किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सफद के माध्यम से महाविद्यालय मे पौधे लगाए तथा उनकी रक्षा का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य वी.के. जैन, जिला संगठन मंत्री अंकित जी गुप्ता, परिसर मंत्री शुभम अहीर एवं परिसर सह मंत्री रितेश बैरवा द्वारा किया गया। वृक्षारोपण अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्र छात्राओं मे उत्साह दिखाई दिया तथा कई छात्र छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण मे अपनी सहभागिता निभाई।
✍️ नीमच से जिला ब्यूरो चीफ आनंद यादव की खास रिपोर्ट

Related posts

जिले के सभी छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों पर 19 अगस्त विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें

News Team

सावन माह के अंतिम सोमवार भगवान भोले नाथ की निकली शाही सवारी,भस्म आरती शिव बारात रही आकर्षण का

News Team

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिकों का सम्मान

News Team