Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

सीबीएन की नीमच में पोस्ता व्यापारियों के यंहा रेड, माल जब्त

नीमच।* केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच-मंदसौर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नीमच के इंडस्ट्री एरिया में स्थित सुबोध भंसाली गोदाम पर दबिश देकर जांच शुरू की है। वही कनावटी ग्राम समीप स्थित धीरेंद्र इंटरप्राइजेज के गोदाम पर भी दबिश देकर जांच कार्रवाई शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच कार्यवाही रविवार शाम से ही जारी है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है। उनका कहना है कि अभी जांच चल रही है। नारकोटिक्स टीम ने सुबोध भंसाली के गोदाम से छोटी दो मेटाडोर में कुछ माल भरकर जप्त किया है और साथ लेकर गए हैं। इस मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं सूत्रों के अनुसार यह रेड पोस्ता किंग बाबू सिंधी उर्फ जय कुमार सबनानी से अवैध मादक पदार्थों के पकड़े जाने के बाद से ही हो रही है। वहीं इस मामले में तस्कर बाबू सिंधी का खास एमपी पुलिस का एक आरक्षक (कांस्टेबल) पंकज कुमावत निवासी नीमच जो की पूर्व में सीबीएन द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने रिमाण्ड के दौरान किए खुलासे के बाद ही यह रेड हुई है। इस मामले में और भी रेड डाली जा सकती है। ज्ञात हो कि मुख्य आरोपी बाबू सिंधी अभी जेल में है। निलम्बित आरक्षक पंकज कुमावत के गिरफ्तार होने के बाद कई सफेदपोश भूमिगत भी हो गए हैं।✍️ नीमच से आनंद यादव की रिपोर्ट

Related posts

Breaking

News Team

जिला जेल दतिया में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

News Team

बीच सडक पर बन रहा था जश्न, अचार संहिता का उड रहा था मखोल

News Team