Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

आयुष्मान कार्ड में हो रही धांधली को लेकर सौंपा ज्ञापन

दतिया । अखिल ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव के नेतृत्व में आयुष्मान कार्ड बचाओ अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर महोदया श्रीमती दीपशिखा भगत को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।एवं प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन का वाचन करके कहा कि इस पूरे विषय की सीबीआई से जांच कराई जाए । जिला अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड घोटाला करने वाले हॉस्पिटल एवं इसमें लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है एवम् इससे पात्र हितग्राहियों को इस योजना का सही लाभ नहीं मिल पाता है, हॉस्पिटल की मनमानी के चलते मरीज के कार्ड के पैसों के अलावा स्वयं अपनी मेहनत की कमाई भी हॉस्पिटल को देता है जो कि सही नही है। ऐसी कई प्रमुख मांगे ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया ।
साथ ही मांग की, माननीय प्रधान मंत्री जी की महत्त्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड योजना को पलीता लगाने मैं लगे सभी भ्रष्ट अधिकारियों एवं हॉस्पिटल के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए एवं प्रधानमंत्री जी से भी मांग की गई है कि सीबीआई की जांच की जाए एवं इस मामले की जल्द से जल्द कार्यवाही करें।
ज्ञापन देने के दौरान जिला सह सचिव संजय कविजू , रमाकांत मुद्गल, जिला कोषाध्यक्ष यशदीप सिंह राजपूत,एवं कारकरणी सदस्य रामकुमार मोर, हेमन्त नामदेव , वीरेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव (मुरिया) , शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (डायरेक्टर,गणेश एकेडमी)आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Related posts

दतिया ब्रेकिंग

News Team

कलेक्टर के नेतृत्व में नशीले पदार्थो की निकली शवयात्रा, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया भाग

News Team

मेडिकल कॉलेज दतिया में अंकुर अभियान तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

News Team