Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

मेडिकल कॉलेज दतिया में अंकुर अभियान तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

पौधे हैं तो ऑक्सिजन है , ऑक्सिजन है तो हम हैं-डॉ दिनेश उदेनिया

पौधे हमें सबकी सदैव सहायता करने को प्रेरित करते हैं – डॉ अर्जुन सिंह

मेडिकल कॉलेज दतिया के प्रांगण में आज दिनांक 05 मार्च को अंकुर अभियान के तहत , 61 पौधों का पौधरोपण किया गया , यह अभियान मध्यप्रदेश सरकार के आदेश के तहत किया गया , इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने चिकित्सा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे हमें ऑक्सिजन देते हैं और ऑक्सिजन जीवन के लिए आवश्यक है , साथ ही साथ पौधे पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी करते हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह ने कहा कि पौधे हमें छाया, फल ,फूल देते हैं और खुद धूप सहते हैं इस तरह से पौधे हमें दूसरों की सदैव सहायता के लिए प्रेरित करते हैं ।। कार्यक्रम संयोजक डॉ अर्जुन सिंह एवं कमल कछावा थे,
इस दौरान समस्त चिकित्सा शिक्षक, चिकित्सा छात्र और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

दतिया मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल ,अब देगा आईटीबीपी के जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवा-डीन डॉ दिनेश उदेनिया

News Team

दातुन या मंजन करने से हो सकता है आपकी उदासी या डिप्रेशन का इलाज – डॉ हेमंत कुमार जैन

News Team

सरसई पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट एवं चोरी के मामले में फ़रार व 10 हजार का इनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, सरसई पुलिस की कार्यवाही

News Team