Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 हेतु आयोजित होगा इंडक्शन प्रोग्राम और सेतु-कार्यक्रम” – ‘प्राचार्य डी.आर.राहुल’*

दतिया जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय पी.जी. कॉलेज दतिया में जुलाई के प्रथम सप्ताह में 1 जुलाई से 9 जुलाई 2022 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार नवीन सत्र : 2022-23 मे प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के प्रोफेसर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विषयों एवं प्रश्नपत्र की उपलब्धता अर्थात मेजर, माइनर, ओपन इलेक्टिव, वोकेशनल पेपर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की करेंगे ! इसके साथ ही परियोजना कार्य, इंटर्नशिप, कम्युनिटी इंगेजमेंट के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी! स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों एवं स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सेतु-कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को उपलब्ध पाठ्यक्रम और रोजगार के अवसरों के संबंध में विधिवत जानकारी प्रदान की जाएगी! महाविद्यालय के प्राचार्य डी.आर.राहुल ने बताया कि महाविद्यालय में नवीन सत्र : 2022-23 के अंतर्गत विधिवत कक्षाओं का आरंभ 1 जुलाई से हो जाएगा! अतः महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थी आवश्यक रूप से उपस्थित होकर इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित कक्षाओं एवं नियमित कक्षाओं का लाभ उठाएं! इंडक्शन कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. किशोर अरोड़ा एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. वासुदेव सिंह जादौन दिशा-निर्देशन में आयोजित किया जाएगाl प्राचार्य :शासकीय पी.जी. कॉलेज दतिया

Related posts

बडा दुख और शर्म आती है

News Team

प्रसव के प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांच न करना पड़ा भारी
तीन सी.एच.ओ. सहित एक ए.एन.एम. से स्पटीकरण तलब

News Team

आबकारी एवं जिगना पुलिस ने
ग्राम कमरारी एवं ग्राम नौनेर कंजर डेरा पर दी दविश,

News Team