मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का ऐतिहासिक रोड शो
कार्यकर्ताओं व आमजन ने उत्साहपूर्वक श्री चौहान का स्वागत व अभिनंदन किया-कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
जगह-जगह हार-फूल व पुष्पगुच्छ पगड़ी,दुपट्टा,साफा पहनाकर भव्य स्वागतइंदौर 28 अक्टूबर,2020/भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, उपचुनाव प्रभारी विधायक रमेश मेंदोला, उपचुनाव सह प्रभारी इकबालसिंह गांधी, चुनाव संचालक मधु वर्मा और उपचुनाव संयोजक सावन सोनकर ने बताया कि सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी श्री तुलसीराम सिलावट के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज ग्राम सेमल्याचाऊ से रोड शो का शुभारंभ किया, उसके पश्चात ग्राम बुरानाखेडी, साहूखेडी, खत्रीखेडी, बेगमखेडी(स्व.बापूसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण), कनाड़िया गांव, बेस्टप्राईज, एडवांस एकेडमी स्कूल, निपानिया गांव, समरपार्क चौराहा, पिपल्या कुम्हार निपानिया कांकड़, पिपल्याकुम्हार गांव, श्रीराम नगर कांकड़, बजरंग नगर लोहामंडी, लाल पेट्रोल पम्प, पंचवटी गेट नं. 1, सिंगापूर टाउनशीप और ज्ञानशीला कालोनी पर रोड़ शो किया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था ।
रोड शो में प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी,जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर,नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, चुनाव प्रभारी रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय,महेंद्र हार्डिया,मधु वर्मा,सावन सोनकर, रवि रावलिया उमेश शर्मा, गोविंद मालू,कमल बघेला ललित पोरवाल, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा,सज्जन सिंह कुशवाह,विक्रम सिंह राठौर,संजीव चौधरी,राजेंद्र राठौर दीपक चौधरी, विक्रम सिंह,संतोष राठौर ललित गुप्ता,राजेंद्र माया खेड़ी,सोनू सरपंच,धन सिंह चौहान,प्रेम बोरवेल सुधीर भजनी, मुकेश चौहान,चंचल पटेल,सुभाष पटेल, सरदार सिंह परिहार, पदम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
रोड शो के दौरान श्री चौहान का जगह-जगह हार-फूलों व पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। किसी ने साफा पहनाया,किसी ने पगड़ी किसी ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के साथ हमने हर वर्ग के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जिसका लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा था। किसानों के उत्थान के लिए भी प्रधानमंत्री फसल योजना को नया रूप दिया और मुआवजे के साथ किसानों को बीमे की राशि भी दिलवाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए देने की घोषणा की। हमने उसमें और बढ़ोतरी करके अन्नदाता किसान को 10 हजार देने का निर्णय लिया जिसकी किस्त लगातार किसानों के खाते में जा रही है।
श्री चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के कार्यकाल में मप्र पूरी तरह से पिछड़ गया था। सड़कें, बिजली और पानी की समस्या से प्रदेश की जनता जूझ रही थी। जनता ने परिवर्तन कर भाजपा को मौका दिया और हमने सरकार में बैठते ही प्रदेश का कायाकल्प किया। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया। पांच-छह घंटे बिजली कटौती को हमने समाप्त कर प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का यह पहला प्रदेश बनाया। सिंचाई योजनाओं के माध्यम से करोड़ों एकड़ भूमि को सिंचित कर किसानों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया। इच्छाशक्ति से ही सब कार्य सफल होते हैं। सत्ता परिवर्तन पर यह कहना हमें तो खजाना खाली मिला उचित नहीं है।
श्री चौहान ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भरवाने की मैंने योजना बनाई, कमलनाथ जी ने इसे बंद कर दिया। जनता के कल्याण की अनेक योजनाएं बंद करने वाले कमलनाथ जी पूछते हैं कि मैंने क्या पाप किया? कमलनाथ जी जनता आपसे पूछना चाहती है कि आप और कितने पाप करना चाहते हैं? पिछले साल फसल खराब हुई, लेकिन कमलनाथ जी की सरकार ने किसानों को राहत के रूप में एक धेला नहीं दिया। अब मैं आ गया हूं। आपकी सोयाबीन की फसल खराब हुई, तो सर्वे पूरा कराया। राहत का 4 हजार करोड़ रुपया प्रदेश के किसानों को दिया जायेगा। संबल योजना के तहत गरीब परिवार की अंत्येष्टी के लिए पांच हजार रूपए की राशि तत्काल दी जाती थी उसे कमलनाथ ने बंद कर दिया। बेटी बोझ न बने इस हेतु हमने कन्यादान योजना शुरू की और तत्काल शादी होने पर 25 हजार रूपए की राशि कन्या के खाते में भेजी। लेकिन हमारे सेठ कमलनाथ ने कहा कि 25 हजार नहीं कन्यादान योजना में हम 51 हजार रूपए देंगे। स्वागत योग्य था लेकिन दुर्भाग्य है कि कमलनाथ के कार्यकाल में प्रदेश में लाखों शादियां हुई, बेटी बिदा हो गई, ससुराल पहुंच गई और बच्चे भी हो गए लेकिन एक रूपया भी खाते में नहीं पहुंचा। आज परिवार और कन्याएं 51 हजार रूपए के लिए दर-दर भटक रहे हैं। झूठे वादे हम नहीं करते, जो हमारी योजनाएं है वे सब शुरू कर दी गई है। प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए आपका साथ भाजपा के साथ रहे यही आपसे आग्रह करने आया हूं। 3 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में तुलसीराम सिलावट को आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हो ताकि इस क्षेत्र को और ज्यादा विकसित कर सकें। मैं भी आपको विश्वास दिलाता हूं कि विकास और जनकल्याण के कामों में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।
मुकेश जरिया
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा इंदौर







