Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

भू- माफिया के रसूख को जेसीबी चलाकर किया गया नेस्तनाबूद

कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की हुई कार्यवाही
➡️करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपए अनुमानित बाजार मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त

कटनी। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में भू-माफिया के रसूख को नेस्तनाबूद करने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम अमराडाण्ड की हाइवे से लगी शासकीय भूमि से जेसीबी मशीन की मदद से अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया।

एसडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर श्री प्रसाद के निर्देश पर की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर करीब 15 हजार 250 वर्ग फुट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसकी अनुमानित बाजार मूल्य करीब दो करोड़ 60 लाख रूपए है।यह शासकीय भूमि ग्राम अमराडाण्ड पटवारी हल्का नंबर 15, राजस्व निरीक्षक मण्डल मुड़वारा -2 वृत्त मझगवा के खसरा नंबर 235से 0.08 हेक्टेयर और खसरा नंबर 236मे से.7 हेक्टेयर क्षेत्र अर्थात 15 हजार 250 वर्ग फुट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

इस शासकीय भूमि पर अमराडाण्ड मंटोला निवासी अशोक हरी लाल चौधरी और मनोज चौधरी द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था।

अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार मझगवा सारिका रावत, राजस्व निरीक्षक चन्द्रशेखर कोरी, पटवारी किरण सेन, विवेक बहरे, राजेश दुबे एवं कुठला थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

इंदौर

News Team

बहोरीबंद विधानसभा के विधायक कार्यालय में की गई त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला की बैठक

News Team

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

News Team