Monday, May 25, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

आबकारी एवं जिगना पुलिस ने
ग्राम कमरारी एवं ग्राम नौनेर कंजर डेरा पर दी दविश,

दतिया।अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत शनिवार को कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सहयोग से व नरेश कुमार चौबे, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी जिला दतिया के. एल. भगोरा के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय की रोकथाम हेतु वृत्त दतिया अ में आबकारी बल एवं पुलिस थाना जिगना द्वारा थाना जिगना के स्थान- ग्राम कमरारी एवं ग्राम नौनेर कंजर डेरा पर दविश देकर कार्यवाही की गई। इस दौराने दविश कुल 125 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं लगभग 2000 कि.ग्रा. लाहन (लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया) एवं मदिरा बनाने एवं संग्रहण की सामग्री व 10 ड्रम लोहे के जप्त किये जाकर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर मौके से 2 आरोपी क्रमशः श्रीमती दीपा पत्नि रूप सिंह कंजर, श्रीमती रविना पन्ति भज्जी कंजर को गिरफ्तार किया गय। उक्त प्रकरणों में कुल जप्त शराब एवम सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,22,500/- रूपये आंकी गई है।पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्यवाही में दीपक नायक एसडीओपी बड़ौनी, जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, तुकाराम वर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी (वरिष्ठ आबकारी उपनिरीक्षक), सुश्री ध्वनि भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक, आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मांझी, मनीष यादव, विकास पंकज, रवि विसारिया व पुलिस विभाग से भास्कर शर्मा जिगना थाना प्रभारी, राजेश नगाईच एएसआई, पुलिस आरक्षक दीपेश, अमर, राजवीर दुबे एवं वाहन चालक रविन्द पाल, जानकी कुशवाह, दिनेश कुशवाह का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने दिया इस्तीफा.

News Team

Badi khabar

News Team

ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

News Team