Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम एरई और हिडोरा को उप स्वास्थ्य केंद्रों की दी सौगात

दतिया।शनिवार को भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा दतिया पहुंचे जहां उन्होंने निवास पर उपस्थित आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की साथ ही भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने राजघाट कॉलोनी निवास पर सहारा कंपनी के 40 लाख रुपए के चेक हितग्राहियों को वितरण किए इसके पश्चात पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके पश्चात दतिया निवास से ग्राम एरई पहुंचे जहां उन्होंने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से ग्राम एरई व हिडोरा के ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केंद्रों की बड़ी सौगात दी ग्राम एरई में 49-लाख और ग्राम हिडोरा में 19 की लागत से बनेगे उप स्वास्थ्य केंद्र भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया भूमिपूजन साथ ही भाजपा युवा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा स्वास्थ्य के क्षेत्र में दतिया जिले में एक नहीं अनेकों सुविधाएं उपलब्ध करा चुके हैं आज हमारा दतिया स्वास्थ्य के मामले में प्रदेश में नंबर वन बना हुआ है हमारे यहां जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज है नर्सिंग कॉलेज तहसील स्तर पर भी बड़े बड़े अस्पताल हैं बड़े-बड़े ग्रामों में भी उप स्वास्थ्य केंद्र है आपके पास में बड़ोंनी में भी अस्पताल बना हुआ है और अब आपके ग्राम में भी उप स्वास्थ्य केंद्र होगा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जो कहा सो किया वह हमेशा विकास की सोच लेकर आगे चलते हैं जब हमारे गांव में ग्राम में जिले में विकास होगा तो हमारा दतिया जिला अर्थव्यवस्था के मामले में मजबूत होगा,कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा का तुलादान किया व बड़ी फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, इस दौरान विपिन गोस्वामी अतुल भूरे चौधरी योगेश सक्सेना मुलु उपाध्याय टेलो यादव, मंगल यादव, कप्तान कुशवाहा, आकाश भार्गव धर्मेंद्र यादव, आकाश चौबे सहित भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और ग्रामीण जन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Related posts

थाना पोरसा पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस के आरोपी को किया गिरफ्तार ।

News Team

शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Nishant

एक बहू विख्यात कंपनी

News Team