Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

वन मंडल दतिया में सामुदायिक वन प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ

दतिया। वन मंडल दतिया में सामुदायिक वन प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में दतिया वन मंडल अधिकारी प्रियांशी राठौड़ ने कार्यशाला में सभी बिंदुओं पर चर्चा की।वनमंडल अधिकारी प्रियांशी राठौड़ ने बताया कि जन सहयोग से वनों के संरक्षण करना शासन का संकल्प है, जिसको लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। वनों एवं वन प्राणियों की सुरक्षा में वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को अपनी अहम भूमिका निभाने तथा वन स्टाफ का सहयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए सपना साकार हो सके।कार्यशाला में वन समितियों के सदस्य, वन आरक्षक एवं सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए वन क्षेत्र के आसपास की समितियों को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीणों को सूक्ष्‌म प्रबंध योजना निर्माण, संवहनीय दोहन, वित्तीय प्रबंधन तथा व्यवसाय विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संयुक्त वन प्रबंधन के तहत ग्राम के विकास के लिए सूक्ष्‌म प्रबंध योजना का मुख्य उद्देश्य वनों की सुरक्षा तथा विकास के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की वनों पर आधारित आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। साथ ही ग्राम विकास के ऐसे प्रयास किए जाते हैं जिससे वनों पर दबाव कम हो और साथ ही ग्रामवासियों की आजीविका के अवसरों में वृद्धि हो सके। संयुक्त वन प्रबंधन के तहत गठित वन समितियों के सदस्यों की क्षमता विकास के लिए अनेक प्रयास होंगे।कार्यशाला में दतिया रेंजर विनिता सूर्यवंशी एवं सेवढ़ा रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया।इस दौरान वन समिति सदस्य सहित वन आरक्षक आदि मौजूद रहे।

Related posts

बुंदेलखंड क्षेत्र में होगा बैंकिंग सेवाओं का विस्तार…

News Team

दतिया मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध अस्पताल ,अब देगा आईटीबीपी के जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवा-डीन डॉ दिनेश उदेनिया

News Team

दिनारा रोड़ पर कपाली आश्रम के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना मिलते ही मौके वन विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे

News Team