Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शनिवार को 12वीं कक्षा का हिंदी का दूसरा पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्ना

दतिया।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शनिवार को 12वीं कक्षा का हिंदी का दूसरा पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्ना हो गया। जिले के सभी 34 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी के चलते कहीं से भी नकलची पकड़े जाने की खबर नहीं है। वहीं इस परीक्षा में 7517 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था। जिनमें से 7283 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। जबकि 294 छात्र गैरहाजिर रहे। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 7 उड़नदस्ते भी संबंधित अनुभाग क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते दिखाई दिए। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने भी शनिवार को विभिन्ना परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसे लेकर सीईओ ने संबंधितों को निर्देश भी दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने संबंधी भी आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं परीक्षाओं के दौरान भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक न लगाए जाने को लेकर बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं परेशान है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है

Related posts

ट्रैफिक प्रभारी होतम सिंह बघेल का एक और कारनामा आया सामने गरीब हरिजन व्यक्ति को डरा धमका के मांगे ₹20 000 बिना चालान काटे सरकारी आवास परिसर में गाड़ी को रात भर रखे रहे

News Team

दतिया। ब्रेकिंग।

News Team

दतिया ब्रेकिंग –

News Team