Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

रतनगढ़ माता मंदिर के विकास हेतु माखन सिंह चौहान एवंआशुतोष तिवारी ने विकास कार्यो की समीक्षा की

दतिया, 25 फरवरी 2022 दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ माता मंदिर के विकास हेतु मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान एवं मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अंद्योसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ माता रतनगढ़ मंदिर परिसर का दौरा कर माता रतनगढ़ में लिये जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यो की समीक्षा की।
इस दौरान ग्वालियर संभाग आयुक्त आशीष सक्सैना, कलेक्टर संजय कुमार, एसडीएम सेवढ़ा अनुराग निगवाल, एसडीओपी सेवढ़ा उपेन्द्र दीक्षित मंदिर पुजारी राजेश कटारे एवं मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
माखन सिंह चौहान ने कहा कि माता रतनगढ़ माता मंदिर का विकास भी माँ वैष्णों देवी माता मंदिर की तर्ज पर श्रृद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के लिए राशि की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अंद्योसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राशि का सद्पयोग होने के साथ निर्माण एवं विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हो।
ग्वालियर संभाग आयुक्त आशीष सक्सैना ने कंसलटेंट को शीघ्र कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि प्रस्ताव के अनुरूप कार्य योजन तैयार की गई है। जिसमें सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया है। बैठक में हाउसिंग बोर्ड के एई राजेन्द्र तिवारी ने अब तक की गई तैयारियों को मानचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान धर्मस्व विभाग द्वारा रतनगढ़ माता मंदिर के विकास एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पांच करोड़ की स्वीकृत राशि में से अभी तक कार्यो की समीक्षा की।

Related posts

महिला थाना द्वारा पुलिस अपराध के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सायबर अपराध तथा नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

News Team

50000 के ईनामी 5 फरारी बदमाशों को अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,

News Team

सभी खिलाड़ी आन बान शान से अपने अपने घरो पर तिरंगा फहराया – डीआर राहुल प्राचार्य

News Team