Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
दतिया

जिगना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 6-6 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार

जिले की जिगना पुलिस द्वारा स्थाई वारंटी एवं धरपकड़ अभियान को सुचारू रूप से अमल में लाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते जिगना पुलिस ने 6, 6 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। मालूम हो गिरफ्तारशुदा आरोपी जिगना थाना में दर्ज अपराध में करीब 6 वर्ष से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने निर्देशित किया था। जिगना पुलिस थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व बडौनी एसडीओपी के मार्गदर्शन में सोमवार को दो स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास करते हुए दो अलग-अलग जगह पर दविश देकर वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दे कि जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा द्वारा स्थाई वारंटी रामेश्वर रावत पुत्र पेज सिंह रावत नि. ग्राम सतारी थाना जिगना माननीय न्ययालय के प्रकरण क्र. 1113/16 धारा 323, 341,294,506 34 आईंपीसी में फरार था। जिसे करैरा जिला शिवपुरी से गिरफ्तार किया। वही इसी मामले में दूसरा स्थाई वारंटी राजबहादुर रावत पुत्र निरंजन रावत उम्र 45 साल नि. ग्राम सिजोरा थाना बडौनी जिला दतिया भी इसी प्रकरण में बडोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी जिगना भास्कर शर्मा, प्र. आर. नरेश छाबाई, आर. राजीव दुबे,आर. दीपेश अमर की कार्यवाही।

Related posts

सी एम राइज स्कूल भांडेर में आयुष मेला एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

News Team

भाजपा नेता डॉ विवेक मिश्रा ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य अंतर्गत विशाल हृदय रोग शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

News Team

अंतिम पांत अभियान के तहत् कलेक्टर पहुंचे रामपुर खुर्द गांव के अति गरीब परिवारों से जाने हाल चाल

News Team