Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

इंदौर-मुंबई हाईवे पर पलटी यात्री बस, दो की मौत, 8 घायल

इंदौर: इंदौर-मुंबई हाईवे पर गुरूवार सुबह बस पलटने से भीषण हादसा हो गया है। हादसे में चालक-हेल्पर सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं मुख्य चालाक सहित 8 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि नासिक से इंदौर आ रही सिटी लिंक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालाक-हेल्पर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुख्य चालाक बस के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल है। वहीं 8 से ज्यादा यात्री भी इस हादसे में घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए इंदौर पहुंचाया

Related posts

जवाहर मार्ग से पागनीसपागा तक बनने वाली लिंक रोड का अब नाम होगा लाइफ लाइन

News Team

Live MP Coronavirus Updates: इंदौर नगर निगम में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़

News Team

बगाली ओर पिपलीया हाना चोराहे के बीच पलटी कार

News Team