Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

Live MP Coronavirus Updates: इंदौर नगर निगम में कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़

इंदौर नगर निगम परिसर में सोमवार सुबह कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं किया गया। परिजनों को वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि पहले कहा वैक्सीन लगेगी, फिर कहने लगे जिन्होंने शनिवार को रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें ही लगेगी। इस वजह से यहां भीड़ जमा हो गई।

मध्य प्रदेश में अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है। दमोह उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर उन्होंने कहा कि हालातों और समीकरण से दमोह में हारे, हमारा ध्यान कोरोना की रोकथाम में था।

इंदौर : रेमडेसिविर की अफरा-तफरी हुई तो अस्पताल संचालकों पर रासुका

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आज अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रेमडेसिविर की अफरा-तफरी हुई तो ऐसे संचालकों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने सियागंज का निरीक्षण किया और यह फैसला लिया है कि सियागंज बाजार अगले आदेश तक संपूर्ण बंद रहेगा। पूरे बाजार में नगर निगम एवं कलेक्टर का दौरा चालू है, कुछ दुकाने सील करने की कार्रवाई भी की गई है।

Related posts

नगर निगम में कर्मचारियों की कोरोना से मौत का सिलसिला जारी

News Team

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा रविवार को अध्यक्ष अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

News Team

बिजली आपूर्ति गुणवत्ता से हो, राजस्व संग्रहण भी समय पर किया जाए

News Team